PM मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले डेलिगेशन से की मुलाकात, पदकवीरों के प्रदर्शन को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) के भारतीय दल से मुलाकात की. पीएम मोदी ने कहा, पिछली बार की तुलना में इस बार हमने 4 नए खेलों में जीत का नया रास्ता बनाया है. लॉन बाउल्स से लेकर एथलेटिक्स तक, अभूतपूर्व प्रदर्शन रहा है. इस प्रदर्शन से देश में नए खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बहुत बढ़ने वाला है.