Hrithik Roshan ने Aamir Khan की फिल्म 'Laal Singh Chaddha' को किया सपोर्ट, भड़के फैंस ने कहा- #BoycottVikramVedha
आमिर खान के बाद अब बॉलीवुड के डैशिंग हीरो ऋतिक रोशन भी लोगों ने निशाने पर आ गए हैं.
Fans Demand #BoycottVikramVedha as Hrithik Roshan Supports Aamir Khan's Laal Singh Chaddha: आमिर खान के बाद अब बॉलीवुड के डैशिंग हीरो ऋतिक रोशन भी लोगों ने निशाने पर आ गए हैं. बीते दिनों ऋतिक ने आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को देखने के बाद सोशल मीडिया पर उसे लेकर अपने मत साझा किए. इसके बाद से ही अब लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनकी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' को बॉयकॉट करने की धमकी दे रहे हैं.
ऋतिक ने 'लाल सिंह चड्ढा' का रिव्यू साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, "अभी लाल सिंह चड्ढा देखी. मैंने इस फिल्म की भावनाओं को समझा. अच्छी और बुरी बातें एक तरफ, ये फिल्म बेहद शानदार है. इस कीमती कहानी को मिस न करें दोस्तों! अभी जाए और देखें. बेहद खूबसूरत फिल्म है." फिल्म को लेकर सकारात्मक बातें लेकर इंटरनेट पर कई लोगों को नागवार गुजरा और फिर क्या लोगों के निशाने पर ऋतिक को आते देर नहीं लगी.
Just watched LAAL SINGH CHADDA. I felt the HEART of this movie. Pluses and minuses aside, this movie is just magnificent. Don’t miss this gem guys ! Go ! Go now . Watch it. It’s beautiful. Just beautiful. ❤️
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 13, 2022

कई लोगों ने ऋतिक से इस विषय पर बहस बाजी शुरू कर दी. एक यूजर ने लिखा, "या तो तुम आगे आकर हम हिंदुओं को सपोर्ट करो या हम तुम्हें भी बॉयकॉट करेंगे. अन्य एक यूजर ने लिखा, "अगर तुमने कहा होता कि 'मैं प्रेम की दिवानी हूं' फिल्म को किराए पर लेकर देख लो लेकिन ये वाली नहीं. तुम्हारा ये प्रचार वाला ट्वीट काम नहीं करेगा लेकिन तुम्हारी वाली फिल्म के मार्ग को विचलित कर देगा जिसमें 'तो मत देखो न अहमारी फिल्म्स, किसी ने फाॅर्स थोड़ी किया है' के पति भी शामिल हैं."
Just watched LAAL SINGH CHADDA. I felt the HEART of this movie. Pluses and minuses aside, this movie is just magnificent. Don’t miss this gem guys ! Go ! Go now . Watch it. It’s beautiful. Just beautiful. ❤️
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 13, 2022
Just watched LAAL SINGH CHADDA. I felt the HEART of this movie. Pluses and minuses aside, this movie is just magnificent. Don’t miss this gem guys ! Go ! Go now . Watch it. It’s beautiful. Just beautiful. ❤️
— Hrithik Roshan (@iHrithik) August 13, 2022
बता दें कि फैंस का मतलब करीना कपूर से था. दरअसल, आमिर के अलावा लोग करीना के इंटरव्यू में दिए गए इस बयान को लेकर भी नाराज हैं और ऐसे में कुलमिलाकर वें 'लाल सिंह चड्ढा' के खिलाफ विरोधी स्वर में मैदान में उतर आए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).