Delhi: 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम! दिल्ली से 2000 जिंदा कारतूस बरामद
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही, दिल्ली में कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही, दिल्ली में कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पुलिस की तरफ से अब इन आरपियों से पूछताछ की जा रही है कि ये लोग इन 2 हजार कारतूस को कहां पर सप्लाई करने जा रहे थे. इसके साथ ही, इनका कहां पर इस्तेमाल होना था. COVID-19: दिल्ली में ओमिक्रॉन के नए सब-वेरिएंट का कहर, 20 से 30 प्रतिशत है अधिक संक्रामक.
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके पास से दो बैग बरामद हुए जिसमें 2000 जिंदा कारतूस थे. इसके बाद पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इनके और अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है.
दिल्ली पुलिस ने साजिश की नाकाम
Delhi Police busts a syndicate involved in the smuggling of ammunition, recovers a huge quantity of ammunition including around 2000 live cartridges; 6 persons arrested.
— ANI (@ANI) August 12, 2022
बता दें कि दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है. पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की आनंद विहार इलाके में दो संदिग्ध है जिसके पास हथियार हो सकते हैं. कार्रवाई कर पुलिस ने एक बड़े खतरे को टाल दिया.
इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के लिए अलर्ट जारी किया था. एजेंसियों की मानें तो आतंकी सगंठन दिल्ली को दहलाने की साजिश रच सकेत हैं. 15 अगस्त को लेकर IB ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 12, 2022 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

