Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी अब आगे लेकर जाएंगे स्टार प्लस के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की विरासत, 6 नवंबर से शुरु होगा प्रसारण (Watch Video)
स्टार प्लस का शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की विरासत को समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शो के नए रोमांचक प्रोमो के साथ, निर्माताओं ने शो के नए अभिनेता समृद्धि शुक्ला, शहजादा धामी, शिवम खजुरिया और प्रतीक्षा होनमुखे के किरदारों अभिरा, अरमान, रोहित और रूही को सभी के सामने पेश किया है.