बॉलीवुड

Tiger 3 Advance Bokking: सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाका, राष्ट्रीय चेन में पहले दिन बिके 56,100 टिकट!

सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर आगामी फिल्म टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग ने पहले ही दिन धमाल मचा दिया है. रविवार को राष्ट्रीय चेन PVR Inox और Cinepolis में फिल्म के 56,100 टिकट बिके.

Tiger 3 Advance Bokking: सलमान खान स्टारर 'टाइगर 3' की एडवांस बुकिंग ने मचाया धमाका, राष्ट्रीय चेन में पहले दिन बिके 56,100 टिकट!
YRF (Photo Credits: Instagram)

Tiger 3 Advance Booking: सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर आगामी फिल्म टाइगर 3 की एडवांस बुकिंग ने पहले ही दिन धमाल मचा दिया है. रविवार को राष्ट्रीय चेन PVR Inox और Cinepolis में फिल्म के 56,100 टिकट बिके. रिलीज होने में अभी एक हप्ता बाकी है और एडवांस बुकिंग की रफ्तार को देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि फिल्म रिकॉर्डतोड़ कमाई कर सकती है. मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में Salman Khan और Aishwarya Rai ने बिखेरा जलवा, फैंस ने लुटाया प्यार (Watch Videos)

टाइगर 3 में सलमान खान एक रॉ एजेंट टाइगर के रूप में नजर आएंगे, जबकि कटरीना कैफ उनकी पत्नी जोया की भूमिका में हैं. इमरान हाशमी भी फिल्म में एक अहम भूमिका में हैं, उनका किरदार निगेटिव है. फिल्म को मनीष शर्मा ने निर्देशित किया है. फिल्म में पठान से शाहरुख खान और वॉर से ऋतिक रोशन के कैमियो भी देखने मिल सकते हैं.

टाइगर 3 को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म 12 नवंबर 2023 को दिवाली के दिन रिलीज होगी. सलमान खान के फैंस टाइगर फ्रैंचायजी की इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. साथ ही फिल्म का ट्रेलर और गाना भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2023 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).