जरुरी जानकारी

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग हुई पूरी, अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर देगी दस्तक!

फाइटर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं. हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान आकर्षित करते हुए ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म फाइटर का सबसे प्रतीक्षित अपडेट दिया और बताया कि फिल्म आखिरकार पूरी हो गई है.

Fighter: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग हुई पूरी, अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर देगी दस्तक!
Hrithik Roshan (Photo Credits: Instagram)

Fighter: हवाई एक्शन फिल्म 'फाइटर' के निर्माताओं ने इंडिपेंडेंस डे के दिन एक थ्रिलिंग फर्स्ट मोशन पोस्टर के बाद 'स्पिरिट ऑफ फाइटर' लॉन्च किया था. इस सबके सामने आते ही फैन्स की एक्साइटमेंट हाई हो गई और अब फिल्म से जुड़ी एक एक्टाइटिंग अपडेट में पता चला है कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. Dunki Teaser: शाहरुख खान के जन्मदिन पर राजकुमार हिरानी ने सुपरस्टार के फैंस को दिया बड़ा तोहफा, 'डंकी ड्रॉप 1' से उठाया पर्दा (Watch Video)

इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं. हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान आकर्षित करते हुए ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म फाइटर का सबसे प्रतीक्षित अपडेट दिया और बताया कि फिल्म आखिरकार पूरी हो गई है. सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "और FIGHTER की शूटिंग हुई रैप!"

सिद्धार्थ आनंद के इस अपडेट को शेयर करने के बाद ऋतिक रोशन ने भी अपने सोशल मीडिया पर ये अपडेट अपने फैन्स को दी. बता दें, ये साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर में से एक है और अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो दर्शकों में फिल्म की रिलीज का इंतजार तेज हो गया है. इस फिल्म में सुपरस्टार ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं, और सिद्धार्थ आनंद वॉर और पठान की शानदार सफलता के बाद इस फिल्म के साथ एक्शन का स्तर बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. Farrey Trailer Out: सलमान खान ने भांजी अलीजेह की डेब्यू फिल्म 'फर्रे' का ट्रेलर किया रिलीज,24 नवंबर को सिनेमाघरों में देगी दस्तक (Watch Video)

मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, फाइटर सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित हैं और इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल्स में हैं. यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2023 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).