Tiger 3 Promo: 'टाइगर 3' में सलमान खान के एक्शन का नेक्स्ट लेवल देखने के लिए हो जाइए तैयार, फिल्म का एक और नया एक्शन पैक्ड प्रोमो आया सामने (Watch Video)
वैसे सलमान खान को टाइगर 3 में टाइगर के रूप में वापस देखने की ऑडियंस की चाह तेज है. ऐसे में फिल्म की रिलीज के लिए जहां लोगों का एक्साइटमेंट लेवल सुपर हाई है, वहीं निर्माताओं ने एक पूरी तरह से रोमांचकारी और एक्शन से भरपूर वीडियो यूनिट जारी की है.
Tiger 3 Promo: सलमान खान एक दशक से अधिक समय से जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं. जब बात एक्शन की आती है, तो अभी तक ऐसा कोई पैदा नहीं हुआ है जो सलमान खान के लेवल को टक्कर दे सके. एक था टाइगर, वांटेड, टाइगर जिंदा है, दबंग, बॉडीगार्ड जैसी कुछ और सबसे बड़ी एक्शन फिल्में देने के बाद, अब वह टाइगर 3 में अपने सुपरएजेंट अवतार में एक बार फिर स्क्रीन्स पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं और जिसका सबूत टाइगर 3 की नई वीडियो यूनिट में मिला है, जो नेक्स्ट लेवल का एक्शन लेकर सामने आई है. UT 69 Review: जेल के भीतर कैदियों की स्थिति पर बारीकी से प्रकाश डीलती है 'यूटी 69', Raj Kundra की दिखी पावरफुल एक्टिंग!
वैसे सलमान खान को टाइगर 3 में टाइगर के रूप में वापस देखने की ऑडियंस की चाह तेज है. ऐसे में फिल्म की रिलीज के लिए जहां लोगों का एक्साइटमेंट लेवल सुपर हाई है, वहीं निर्माताओं ने एक पूरी तरह से रोमांचकारी और एक्शन से भरपूर वीडियो यूनिट जारी की है, जिससे टाइगर 3 की दुनिया में एक झलक मिल रही है. इसमें बंदूकों से लड़ने से लेकर आमने-सामने की लड़ाई, धमाके, कार चेज सीक्वेंस तक, सलमान खान निश्चित रूप से एक ऐसा एक्शन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया है. वहीं इस वीडियो में बोले गए सलमान खान के जबरदस्त डायलॉग्स और म्यूजिक भी रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव देता हैं.
टाइगर वास्तव में वन-मैन आर्मी के रूप में इमरान हाश्मी का सामना करते नजर आए हैं और वीडियो यूनिट इस बात की गवाह है कि टाइगर 3 के साथ, सलमान खान सभी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं. जहां टाइगर 3 में दर्शकों को अगले स्तर का एक्शन देखने को मिलेगा, वहीं गौर करने वाली बात यह है कि, सलमान खान ने हमेशा दर्शकों को ऐसी किक दी है जो हर किसी की सोच से परे है.
इसके अलावा, स्पाई यूनिवर्स की शुरूआत करने के नाते टाइगर के रूप में सलमान खान, ओरिजनल हैं जो स्पाई यूनिवर्स टाइगर फ्रैंचाइसी की लेटेस्ट किस्ट के साथ एक अलग लेवल पर ले जाने का वादा करते हैं. ऐसे में अब सभी को इस दीवाली का इंतजार है जब फिल्म बड़े पर्दे पर दस्तक देगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

