Bassist Mohini Dey Denies Linkup Rumours With AR Rahman: बेसिस्ट मोहिनी दे ने AR रहमान के साथ लिंकअप अफवाहों को किया खारिज, कहा - 'वह मेरे लिए पिता समान हैं'
बेसिस्ट मोहिनी दे ने एआर रहमान के साथ अपने लिंकअप की अफवाहों को खारिज कर दिया है और कहा है कि वह उनके लिए एक 'पिता समान' व्यक्ति हैं. इन अफवाहों ने तब तूल पकड़ा जब एआर रहमान और उनकी पत्नी सायराबानू, और मोहिनी दे और उनके पति मार्क हार्ट्सच की शादी का अंत एक ही समय में हुआ.