Bigg Boss फेम Mahira Sharma की तस्वीर पर क्रिकेटर मोहम्मद सिराज का आया दिल, फैंस ने जोड़ा डेटिंग का कनेक्शन (View Pics)
Mahira-Siraj dating buzz after Insta like: 'बिग बॉस 13' फेम और एक्ट्रेस माहिरा शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. माहिरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर काले रंग के आउटफिट में एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में वह बैकलेस चोली में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार हर किसी को पसंद आ रहा है. इस तस्वीर पर भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज ने भी लाइक किया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है. फैंस दावा कर रहे हैं कि माहिरा और सिराज के बीच कुछ खास चल रहा है. हालांकि, इन अफवाहों की अब तक दोनों की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है.
माहिरा इससे पहले अभिनेता पारस छाबड़ा के साथ चार साल तक रिलेशनशिप में थीं. दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया और लिव-इन में भी रहे, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया. अब दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. एक इंटरव्यू में माहिरा ने कहा था कि वह पर्दे पर शादीशुदा रोल नहीं करना चाहतीं, क्योंकि वह ये चीजें असल जिंदगी में जीना चाहती हैं. उनके मुताबिक, वह अपने पति से मांग में सिंदूर लगवाना और सास-ससुर के पांव छूना चाहती हैं.
क्या माहिरा - सिराज एक दूसरे को कर रहे हैं डेट?
View this post on Instagram
हालांकि, सिराज के लाइक को लेकर उठ रही अफवाहों पर फिलहाल दोनों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. फैंस अपनी तरफ से कयास जरूर लगा रहे हैं, लेकिन एक फोटो पर लाइक से यह निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी. क्या माहिरा और सिराज के बीच कुछ चल रहा है या यह महज एक अफवाह है, यह तो वक्त ही बताएगा. फिलहाल, माहिरा के फैंस उनके नए लुक्स और सिराज के रिएक्शन पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 01:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

