Taapsee Pannu बड़े हीरोज के साथ करना चाहती हैं काम, शाहरुख खान की 'डंकी' का नाम लेते हुए बोलीं - 'फिल्म का दबाव मुझ पर नहीं होता'
तापसी पन्नू अपनी दमदार परफॉर्मेंस और महिला-केंद्रित फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह बड़े हीरोज के साथ काम करना चाहती हैं क्योंकि इससे फिल्म का सारा दबाव उन पर नहीं होता.
Taapsee Pannu: तापसी पन्नू अपनी दमदार परफॉर्मेंस और महिला-केंद्रित फिल्मों के लिए जानी जाती हैं. हालांकि, हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह बड़े हीरोज के साथ काम करना चाहती हैं क्योंकि इससे फिल्म का सारा दबाव उन पर नहीं होता. तापसी ने कहा, "मेरे मैनेजर्स अक्सर कहते हैं कि बड़े हीरोज के साथ फिल्में लेकर लोग मेरे पास नहीं आते. उनका मानना होता है कि मैं ये फिल्में नहीं करूंगी. लेकिन ऐसा नहीं है. जब मैं बड़े हीरोज के साथ काम करती हूं, तो फिल्म को हिट कराने का दबाव मुझ पर नहीं होता."
उन्होंने आगे कहा, "जैसे डंकी में, राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान थे, तो मैं रिलैक्स कर रही थी. मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स करना चाहती हूं, जिनमें मेरे लिए अच्छा रोल हो लेकिन मुझ पर कोई दबाव न हो. मुझे अच्छे किरदार चाहिए, और ये मायने नहीं रखता कि मैं किसके साथ काम कर रही हूं."
View this post on Instagram
तापसी पन्नू की यह बात उनके फैंस और इंडस्ट्री के लिए एक नई सोच लेकर आई है. तापसी बीते साल शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी में नजर आई थीं, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास धमाल नहीं दिखा पाई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 01:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

