News

Nagpur Accident Video: नागपुर के कामठी रोड पर तेज रफ़्तार KIA कार का एक्सीडेंट, आर पार हुई रेलिंग, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

नागपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक तेज रफ़्तार किआ कार रेलिंग से जाकर टकराई. इस हादसे में एक की मौत हो गई है तो वही दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है.

Nagpur Accident Video: नागपुर के कामठी रोड पर तेज रफ़्तार KIA कार का एक्सीडेंट, आर पार हुई रेलिंग, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
(Photo Credits ANI)

Nagpur Accident Video: नागपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें एक तेज रफ़्तार किआ कार रेलिंग से जाकर टकराई. इस हादसे में एक की मौत हो गई है तो वही दो लोग  गंभीर रूप से जख्मी हो गए है. ये सड़क हादसा कामठी के रोड के गरुड़ चौक के पास सुबह साढ़े चार बजे के करीब हुआ.

रोशन निंबाळकर नाम के युवक की हादसे में मौत हो गई तो वही उसके दोस्त अभिषेक परमार और सय्यद आमिर शहजाद साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए है. ये एक्सीडेंट इतना भीषण हुआ की हाईवे के किनारे लगी रेलिंग सीधे कार के अंदर घुस गई थी और रोशन का गले में घुसकर बाहर निकली. ये भी पढ़े:Nagpur Bus Accident: नागपुर के हिंगना में स्कूल बस का हुआ एक्सीडेंट, एक छात्र की मौत, 10 स्टूडेंट्स घायल

नागपुर के कामठी रोड पर भीषण एक्सीडेंट 

कार सय्यद अमीर शहजाद सय्यद साबीर चला रहा था. दोनों घायल युवकों को कामठी के सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में शोक फ़ैल गया है. बता दें की आज सुबह भी नागपुर जिले के हिंगना में एक स्कूल बस पलटी हो गई. जिसमें एक छात्र की मौत हुई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).