News

Noida Metro Recruitment 2024: मेट्रो में जॉब का सुनहरा मौका! लाखों में वेतन, कब करना है आवेदन, जाने डिटेल्स

नोएडा मेट्रो कॉरपोरेशन में नौकरी का सुनहरा मौका है. यह भर्ती जनरल मैनेजर पद के लिए होगी. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इस नौकरी के लिए आवेदन कर कर सकते है.

Noida Metro Recruitment 2024: मेट्रो में जॉब का सुनहरा मौका! लाखों में वेतन, कब करना है आवेदन, जाने डिटेल्स
Credit-(Latestly.Com )

Noida Metro Recruitment 2024: नोएडा मेट्रो कॉरपोरेशन में नौकरी का सुनहरा मौका है. यह भर्ती जनरल मैनेजर पद के लिए होगी. इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द इस नौकरी के लिए आवेदन कर  सकते है.एनएमआरसी जनरल मैनेजर के पद के लिए ये भर्ती रहेगी. इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर है. इसलिए इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा से पहले आवेदन कर सकते है.

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने जनरल मैनेजर (ऑपरेशन) पद के लिए भर्ती की घोषणा की है. इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए. ये भी पढ़े:Delhi Metro Recruitment: दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! मिलेगा लाखों का वेतन, कहां करना है आवेदन, जाने डिटेल्स

इसके साथ ही इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन में उम्मीदवार के पास डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही काम का अनुभव भी होना चाहिए. इस नौकरी के बारे में डिटेल जानकारी नोएडा मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है.

इस नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष होनी चाहिए.  उम्मीदवारों का सिलेक्शन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा. सिलेक्ट उम्मीदवारों को 120,000 रुपये से 280,000 रुपये तक वेतन मिलेगा.

जनरल मैनेजर के पद पर नियुक्ति डेप्युटेशन के माध्यम से की जानी है. इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करते समय जरुरी डॉक्यूमेंट महाप्रबंधक परियोजना, वित्त और मानव संसाधन, नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ब्लॉक 3, तीसरी मंजिल, गंगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,सेक्टर 29 नोएडा के पते पर भेजने होंगे.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).