Sikandar Box Office Day 1: ईद पर नहीं चला सलमान खान का जादू, ‘सिकंदर’ की पहले दिन की कमाई उम्मीद से कम
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ ने ईद पर रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की है. फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में सिर्फ 54 करोड़ का कलेक्शन किया, जो सलमान के स्टारडम के लिहाज से उम्मीद से काफी कम माना जा रहा है.