KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 6th Match Date And Time Details: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का छठवां मुकाबला कल यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Stats And Preview: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 2 अप्रैल को होगा. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से शिकस्त मिली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 30 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच खेले और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीनों मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मैच में 220 रन बनाने के बावजूद हार गई थी. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे.

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे. अभिषेक शर्मा के अलावा ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे. ऐसे में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेगी.

ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट (Eden Gardens Pitch Report)

टाटा आईपीएल 2026 का छठवां मुकाबला कल यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है. ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है. खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है. उसके बाद स्पिनर्स हावी होते हैं. इस पिच पर अगर बल्लेबाज की निगाह एक बार जम गई तो आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगते हैं. यहां की तेज आउटफील्ड भी बल्लेबाजों के पक्ष में जाती है. हाउस्टेट के मुताबिक, आईपीएल में पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच छठा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (KKR vs SRH 6th Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का छठवां मुकाबला कल यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (KKR vs SRH 6th Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का छठवां मुकाबला कल यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

भारत में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch KKR vs SRH 6th Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का छठवां मुकाबला कल यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (KKR vs SRH 6th T20 Match Playing Prediction)

कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, और ब्लेसिंग मुजरबानी.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, और डेविड पायने.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.