News

Amravati Airport: महाराष्ट्र के अमरावती के एयरपोर्ट पर उतरा प्लेन, ATR 72 की सफल हुई टेस्ट लैंडिंग, जल्द होगा उदघाटन (Watch Video)

अमरावती में एयरपोर्ट के उद्घाटन का इंतजार जल्द ही खत्म होगा. इंदौर से आए विमान को एयरपोर्ट पर उतारने का सफल परीक्षण किया गया.

Amravati Airport: महाराष्ट्र के अमरावती के एयरपोर्ट पर उतरा प्लेन, ATR 72 की सफल हुई टेस्ट लैंडिंग, जल्द होगा उदघाटन (Watch Video)
Credit-(X,@citynewsamt)

अमरावती, महाराष्ट्र: गुड़ीपाडवा के मौके पर दोपहर 3:56 बजे पहली बार 72 सीटों वाला प्लेन  अमरावती एयरपोर्ट पर उतरा. (MADC) महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी द्वारा किए गए परीक्षण में इंदौर से एक ATR 72 प्लेन अमरावती एयरपोर्ट पर उतारा गया.अमरावती एयरपोर्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत वाणिज्यिक विमानन सेवाओं के लिए तैयार है.

एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी ने स्पष्ट किया कि इसकी जांच के लिए एयरपोर्ट पर एक विशेष परीक्षण किया गया था.इंदौर से यह फ्लाइट 17 मिनट तक अमरावती एयरपोर्ट पर रुकी. शाम 4:17 बजे विमान ने दोबारा इंदौर के लिए उड़ान भरी. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @citynewsamt नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Change in School Timings in Amravati: महाराष्ट्र के अमरावती की स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, अब 20 मार्च से बंद होगी दोपहर की क्लासेज, गर्मी को देखते हुए लिया फैसला

अमरावती एयरपोर्ट पर सफल टेस्ट लैंडिंग 

एयरपोर्ट का जल्द होगा उदघाटन

अमरावती एयरपोर्ट अब पूरी तरह से सुसज्जित है. विदर्भ की अर्थव्यवस्था, व्यापार, पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी के लिए अमरावती एयरपोर्ट बहुत महत्वपूर्ण होगा. महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी ने स्पष्ट किया है कि अमरावती एयरपोर्ट का उद्घाटन जल्द ही होगा.

फ्लाइट्स शुरू होने से नागरिकों को होगा लाभ

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र एयरपोर्ट विकास कंपनी के अध्यक्ष देवेन्द्र फड़णवीस के गतिशील नेतृत्व में अमरावती हवाईअड्डा एक मील का पत्थर साबित होगा.अमरावती ने अपनी पहली सफल एयरलाइन सेवा से मानचित्र पर एक अलग पहचान बनाई. महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (एमएडीसी) की उपाध्यक्ष और व्यवसाय निदेशक स्वाति पांडे ने कहा की अमरावती हवाई अड्डे का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).