LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से रौंदा, समीर रिज़वी ने खेली धमाकेदार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Punjab Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 4th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का पांचवां मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला गया. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Scorecard: लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा `142 रनों का टारगेट, अब्दुल समद ने खेली धमाकेदार; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 48 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 18.4 ओवरों में महज 141 रन बनाकर सिमट गई. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अब्दुल समद ने 25 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के लगाए. अब्दुल समद के अलावा मिशेल मार्श ने 35 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ऋषभ पंत के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. ऋषभ पंत सात रन बनाकर रनआउट हुए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. लुंगी एनगिडी और टी नटराजन के अलावा कुलदीप यादव ने एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 142 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज 21 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 17.1 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से समीर रिज़वी ने सबसे ज्यादा नाबाद 70 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान समीर रिज़वी ने महज 47 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के लगाए. समीर रिज़वी के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 39 रन बटोरे.

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहम्मद शमी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 141/10, 18.4 ओवर (ऋषभ पंत 7 रन, मिशेल मार्श 35 रन, एडेन मार्कराम 11 रन, आयुष बदोनी 0 रन, निकोलस पूरन 8 रन, अब्दुल समद 36 रन, मुकुल चौधरी 14 रन, शाहबाज़ अहमद नाबाद 15 रन, मोहम्मद शमी 1 रन, एनरिक नॉर्टजे 0 रन और मोहसिन खान 0 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (लुंगी एनगिडी 3 विकेट, अक्षर पटेल 1 विकेट, टी नटराजन 3 विकेट, कुलदीप यादव 2 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 145/4, 17.1 ओवर (केएल राहुल 0 रन, पथुम निसांका 1 रन, नितीश राणा 15 रन, अक्षर पटेल 0 रन, समीर रिज़वी नाबाद 70 और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 39 रन.)

लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (मोहम्मद शमी 1 विकेट, मोहसिन खान 1 विकेट और प्रिंस यादव 1 विकेट).

नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.