Punjab Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 4th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का पांचवां मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी हाल के मैचों में शानदार रही है. मिचेल मार्श ने पिछले 9 मुकाबलों में 155.98 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं. एडेन मार्करम ने भी 153.98 की स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए हैं. वहीं, केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 44.25 की औसत से 354 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में आवेश खान ने 10.24 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं. कुलदीप यादव ने 7.77 की इकॉनमी से 7 विकेट हासिल किए हैं.
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में भी दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों मैच अपने नाम किए थे. लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी जीत आईपीएल 2023 में मिली थी.
लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Delhi Capitals Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 19 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद मिशेल मार्श और एडेन मार्कराम ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 48 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी टीम 18.4 ओवरों में महज 141 रन बनाकर सिमट गई. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 36 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अब्दुल समद ने 25 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के लगाए. अब्दुल समद के अलावा मिशेल मार्श ने 35 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ऋषभ पंत के रूप में पहला बड़ा झटका लगा. ऋषभ पंत सात रन बनाकर रनआउट हुए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. लुंगी एनगिडी और टी नटराजन के अलावा कुलदीप यादव ने एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 142 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी: 141/10, 18.4 ओवर (ऋषभ पंत 7 रन, मिशेल मार्श 35 रन, एडेन मार्कराम 11 रन, आयुष बदोनी 0 रन, निकोलस पूरन 8 रन, अब्दुल समद 36 रन, मुकुल चौधरी 14 रन, शाहबाज़ अहमद नाबाद 15 रन, मोहम्मद शमी 1 रन, एनरिक नॉर्टजे 0 रन और मोहसिन खान 0 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (लुंगी एनगिडी 3 विकेट, अक्षर पटेल 1 विकेट, टी नटराजन 3 विकेट, कुलदीप यादव 2 विकेट).
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY