News

VIDEO: स्कूटी ओवरटेक करने को लेकर RPF जवान ने की बीजेपी नेता की बीच सड़क पर पिटाई, बरेली का वीडियो आया सामने

उत्तर प्रदेश के बरेली के मिनी बाईपास पर गाड़ी के ओवरटेक करने के कारण एक आरपीएफ जवान ने बीजेपी के नेता की बीच सड़क पर जमकर पिटाई की. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIDEO: स्कूटी ओवरटेक करने को लेकर RPF जवान ने की बीजेपी नेता की बीच सड़क पर पिटाई, बरेली का वीडियो आया सामने
Credit-(X,@BVS24tv)

बरेली, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बरेली के मिनी बाईपास पर गाड़ी के ओवरटेक करने के कारण एक आरपीएफ जवान ने बीजेपी के नेता की बीच सड़क पर जमकर पिटाई की. इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है की बीजेपी नेता सीबीगंज मंडल के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता है. ये भी जानकारी सामने आई है कि आरपीएफ के कांस्टेबल मनवीर चौधरी      के खिलाफ इज्जतनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई है.

इस वीडियो में देख सकते है की बीच सड़क पर दोनों के बीच मारपीट हो रही है और आरपीएफ जवान बीजेपी नेता की पिटाई कर रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @BVS24tv नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Bareilly News: यूपी के बरेली में बड़ा हादसा! ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 6 मजदूर दबे, एक मजदूर की मौत (Watch Video)

बरेली में बीजेपी नेता के साथ मारपीट

क्या है पूरा मामला ?

बीजेपी के सीबीगंज मंडल के कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता के मुताबिक़ शनिवार रात को वह अपनी कार से मिनी बाईपास से जा रहे थे. इसी दौरान कर्मचारी नगर के पास आरपीएफ जवान ने गाड़ी ओवरटेक करने पर उन्हें गालियां दी और उनके साथ मारपीट की. उन्होंने जब गाली देने का विरोध किया तो मनवीर चौधरी ने स्कूटी सामने लगाकर कार रोकी और उन्हें बाहर खींचकर मारपीट की.

बीजेपी नेता ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई

इस मारपीट की घटना के बाद बीजेपी नेता अजय गुप्ता ने इज्जतनगर पुलिस स्टेशन पहुंचकर कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 12:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).