Bareilly News: यूपी के बरेली में बड़ा हादसा! ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 6 मजदूर दबे, एक मजदूर की मौत (Watch Video)
Photo- @AjayDwi65357304/X

Bareilly News: यूपी के बरेली जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. यहां मीरगंज थाना क्षेत्र में ईंट-भट्ठे की दीवार गिरने से कई मजदूर उसके नीचे दब गए. इस हादसे में एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने हाथों से ईंटें हटानी शुरू कीं. फिर जेसीबी और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को अस्पताल भेजा गया, जबकि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढें: VIDEO: पेट्रोल पंप मालिक और कर्मचारियों की गुंडई! बगैर हेलमेट पेट्रोल देने के लिए मांगे थे ज्यादा पैसे, युवकों को बंधक बनाकर जमकर पीटा, बरेली का वीडियो आया सामने

ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से 6 मजदूर दबे