News

VIDEO: घर के बाहर खेल रहे मासूम भाई बहन की मौत, हमीरपुर के बिवार कस्बे की घटना, परिजनों में फैला शोक

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवार कसबे में घर के बाहर खेल रहे दो मासूम सगे भाई बहनों की मौत हो गई. बताया जा रहा है की संदिग्ध स्थिति में दोनों की मौत हुई.

VIDEO: घर के बाहर खेल रहे मासूम भाई बहन की मौत, हमीरपुर के बिवार कस्बे की घटना, परिजनों में फैला शोक
Credit-(X,@Axismetromedia)

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के बिवार कसबे में घर के बाहर खेल रहे दो छोटे सगे भाई बहन की मौत हो गई. बताया जा रहा है की संदिग्ध स्थिति में दोनों की मौत हुई. बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद दोनों को प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने दोनों को सरकारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया. इस घटना के बाद पुरे गांव में शोक फ़ैल गया है. बच्चों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

जानकारी के मुताबिक़ बिवार के रहनेवाले राकेश प्रजापति का 8 साल का बेटा और 5 साल की बेटी घर के बाहर खेल रहे थे. इस दौरान दोनों को उल्टियां होने लगी. इसके बाद बच्चों की तबियत ज्यादा ख़राब हो गई और दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया. हॉस्पिटल में पहुंचने के बाद दोनों को बचाया नहीं जा सका. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @Axismetromedia नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: गाजियाबाद में सड़क पर खेल रहे मासूम को कार सवार ने कुचला, बच्चे की मौके पर हुई मौत, सीसीटीवी वीडियो आया सामने

घर के बाहर खेल रहे दो मासूमों की मौत

बच्चों की खेलने के दौरान तबियत बिगड़ी

बताया जा रहा है की दोनों बच्चे घर के दरवाजे के पास खेल रहे थे और अचानक ही उनकी तबियत खराब होने लगी.उन्हें हॉस्पिटल ले लाया गया और यहां से उन्हें जिला हॉस्पिटल भेजा गया.लेकिन बच्चों को बचाया नहीं जा सका.

जहरीला पदार्थ खाने से तबियत बिगड़ने की आशंका

परिजनों की ओर से बताया जा रहा है कि कोई जहरीली वस्तु खाने के कारण बच्चों की तबियत बिगड़ी है. इस घटना को लेकर पुलिस का कहना है की बच्चों की मौत के कारणों की जांच की जा रही है. इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).