VIDEO: चंबल नदी में नहाते हुए युवक को सभी के सामने खींच ले गया मगरमच्छ, मुरैना जिले के विंडवा गांव की घटना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
आगरा के पिनाहट के मध्य प्रदेश बॉर्डर से सटे चंबल नदी के विंडवा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक युवक को मगरमच्छ सभी के सामने खींचकर ले गया. इस घटना के बाद युवक की खोजबीन जारी है.
मुरैना, मध्यप्रदेश: आगरा के पिनाहट के मध्य प्रदेश बॉर्डर से सटे चंबल नदी के विंडवा घाट पर अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक युवक को मगरमच्छ सभी के सामने खींचकर ले गया. इस घटना के बाद युवक की खोजबीन जारी है. बताया जा रहा है इस घटना के बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस भी मौके पर पहुंची और उसे काफी तलाशा गया, लेकिन युवक नहीं मिला.
इसके बाद एसडीआरएफ की टीम ने भी युवक की तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @News1IndiaTweet नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Shivpuri Shocker: शौच के लिए गए युवक पर मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला, धड़ से उखाड़ दिया हाथ, मध्यप्रदेश के शिवपुरी की घटना
नहाते समय युवक को खींच ले गया मगरमच्छ
चंबल में नहाते समय 24 वर्षीय युवक को नदी में खींच ले गया मगरमच्छ
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मोटर बोट से चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
वन विभाग के मुताबिक नेस्टिंग के समय घड़ियाल और मगरमच्छ हो रहे आक्रामक
पिनाहट क्षेत्र से सटी मध्य प्रदेश जिला… pic.twitter.com/tLtyGnyOQ6
— News1India (@News1IndiaTweet) March 30, 2025
अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचा था युवक
जानकारी के विंडवा गांव में शुक्रवार को एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी. सभी अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चंबल नदी में पहुंचे थे. इस दौरान नहाते समय करण नाम के युवक पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया और उसे गहरे पानी में घसीटकर ले गया. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सुचना दी. लेकिन अब तक युवक का पता नहीं चल पाया है.
पहले भी हो चुके है मगरमच्छ के हमले
बता दें की इससे पहले भी चंबल के आसपास के गांवों के लोगों पर मगरमच्छ के हमले हो चुके है. कई लोगों ने अब तक इन हमलों में अपनी जान भी गंवाई है. इस घटना के बाद प्रशासन भी युवक की खोजबीन में जुटा हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

