क्राइम

Shivpuri Shocker: शौच के लिए गए युवक पर मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला, धड़ से उखाड़ दिया हाथ, मध्यप्रदेश के शिवपुरी की घटना

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें रात के समय शौच के लिए तालाब के पास गए युवक पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया.

Shivpuri Shocker: शौच के लिए गए युवक पर मगरमच्छ ने किया जानलेवा हमला, धड़ से उखाड़ दिया हाथ, मध्यप्रदेश के शिवपुरी की घटना
Crocodile (File Image)

Shivpuri Shocker: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है. जिसमें रात के समय शौच के लिए तालाब के पास गए युवक पर मगरमच्छ ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में युवक का एक  हाथ धड़ से अलग हो गया. इसके साथ ही उसके शरीर पर कई चोटें आई है. उसे मगरमच्छ पानी में खींचना चाहता था.

लेकिन युवक ने काफी संघर्ष किया और अपनी जान बचाई. इस घटना के बाद युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. युवक की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में रेफेर कर एडमिट किया गया. इस घटना के बाद लोगों में काफी दहशत का माहौल है. ये भी पढ़े :Video: गांव में पहुंचा मगरमच्छ, कानपुर के बिठूर में ग्रामीणों ने खुद ही रस्सी से बांधा, 6 घंटे के बाद आई वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ा

जानकारी के मुताबिक़ शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के जाधव तालाब के पास ये घटना हुई है. पीड़ित बंटी बाथम अपने एक साथी के साथ सोमवार रात को तालाब के किनारे शौच के लिए गया था, जैसे ही उसने पानी में अपना हाथ डाला, मगरमच्छ ने उसपर हमला कर दिया, काफी संघर्ष के बाद पीड़ित अपने आपको को बचा सका. इस दौरान मगरमच्छ उसका हाथ उखाड़कर तालाब में ले गया. इस हादसे में शख्स ने अपना एक हाथ गंवा दिया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2024 03:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).