VIDEO: बिजनौर में सड़क पर मचा बवाल! चालान की कार्रवाई से नाराज शख्स ने ट्रैफिक पुलिस से की बदतमीजी, कहा.. एसपी को बुला, गाली तूने दी पहले, औकात में रहे
पुलिस के साथ विवाद और बदतमीजी करने की एक घटना सामने आई है. जहांपर एक स्कूटी चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने उसकी फोटो खींच ली. जिसके कारण वह काफी भड़क गया.
बिजनौर, उत्तर प्रदेश: पुलिस के साथ विवाद और बदतमीजी करने की एक घटना सामने आई है. जहांपर एक स्कूटी चालक गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था, जिसके कारण ट्रैफिक पुलिस ने उसकी फोटो खींच ली. इससे वह काफी भड़क गया. ये घटना बिजनौर शहर के एसआरएस चौक में सामने आई है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ युवक काफी ज्यादा बहस करता है और उससे बदतमीजी भी करता है.
शख्स गुस्से में कहता है की,' एसपी को बुला, तूने पहले गाली दी, इसके बाद शख्स कहता है औकात में रहे. इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया X पर @priyarajputlive नाम की हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: पुलिस और बीजेपी नेता में हुआ विवाद, दोनों ने एक दूसरे को जड़े थप्पड़, कर्नाटक के चित्रदुर्ग की घटना का वीडियो आया सामने
ट्रैफिक पुलिस से युवक ने किया विवाद
पहले चोरी फिर सीनाज़ोरी
इस आदमी को देखिए यह पहले नियमों का उलंघन किया और जब पुलिस ने इसका चालान कटा तब यह आग बबूला हो गया और ट्रैफिक सिपाही को धमकाया कहा जो तुझसे ओर तेरे एसपी से हो या जो तुझसे उखड़ता हो उखाड़ लो सिपाही के साथ जमकर की अभद्रता दो मिनट में वर्दी उतरवाने की दी… pic.twitter.com/kb9eeXai5R
— Priya singh (@priyarajputlive) March 30, 2025
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक़ बिजनौर के एसआरएस चौक पर एक स्कूटी सवार गलत दिशा से जा रहा था. ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने उसका चालान के लिए फोटो खींच लिया. इसके बाद शख्स काफी ज्यादा गुस्सा हो गया. उसने ट्रैफिक पुलिस से कहा,' तू एसपी को बुला, मैं भी देखूं आज, फिर शख्स कहता है, हम भी शहर के बिजनेसमैन है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कहता है, तमीज से बात कर, तो शख्स कहता है, गाली तूने दी पहले, औकात में रहे. इसके बाद शख्स कहता है की, बनाओं वीडियो ,' आपके इस बंदे ने पहले गाली दी है. इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कहता है ,' गाली नहीं दी. इसके बाद शख्स कहता है,अपनी मां का दूध पीया है तो झूठ मत बोल.
पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को किया गिरफ्तार
इस घटना के बाद बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 30, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

