नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड: आरोपी वकील संजीव पुनालेकर को पुणे सेशन कोर्ट ने दी जमानत
नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांडमें आरोपी वकील संजीव पुनालेकर को पुणे की एक अदालत ने शुक्रवार को जमानत दे दी है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आरोपी संजीव पुनालेकर को पुणे सेशन कोर्ट ने 30,000 रुपये की जमानत राशि पर बेल दी है. सीबीआई ने संजीव पुनालेकर को 25 मई को गिरफ्तार किया था.