देश

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता और वकील की हालत में खास सुधार नहीं, अभी भी वेंटीलेटर पर

रायबरेली सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुई उन्नाव गैंगरेप केस की पीड़िता और उनके वकील की हालत में कुछ खास सुधार नहीं है. दोनों अभी भी होश में नहीं हैं. पीड़िता अभी भी वेंटीलेटर पर है जबकि उसके वकील को आज भी कुछ देर के लिए वेंटीलेटर से हटाकर देखा गया. किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया, ‘‘पीड़िता के शरीर में कई जगह हड्डियां टूटी हैं.

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता और वकील की हालत में खास सुधार नहीं, अभी भी वेंटीलेटर पर
रायबरेली एक्सीडेंट, उन्नाव रेप पीड़िता की हालत गंभीर (Photo Credits-PTI)

लखनऊ. रायबरेली सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुई उन्नाव रेप केस (Unnao Rape Case) की पीड़िता और उनके वकील की हालत में कुछ खास सुधार नहीं है. दोनों अभी भी होश में नहीं हैं. पीड़िता अभी भी वेंटीलेटर पर है जबकि उसके वकील को आज भी कुछ देर के लिए वेंटीलेटर से हटाकर देखा गया. किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ. संदीप तिवारी ने बुधवार को 'भाषा' को बताया, ‘‘पीड़िता के शरीर में कई जगह हड्डियां टूटी हैं, साथ ही सीने में भी चोट है. आज पीड़िता की हालत में बहुत थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन अभी इसे संतोषजनक नहीं कहा जा सकता. पीड़िता को अभी तक होश नहीं आया है.''

उन्होंने बताया कि पीड़िता का कल सीटी स्कैन कराया गया था लेकिन सिर में कोई चोट फिलहाल नजर नहीं आई थी. लेकिन इसके बावजूद सिर में जख्म से इनकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि बहुत सी सिर की चोटें सीटी स्कैन में नजर नहीं आतीं. पीड़िता की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम 24 घंटे से उसकी निगरानी कर रही है. अभी भी वह वेंटीलेटर पर है.'' यह भी पढ़े-उन्नाव रेप केस: पीड़िता की चाची का हुआ अंतिम संस्कार, चाचा का आरोप-BJP विधायक कुलदीप सेंगर ने सब कुछ कराया

तिवारी ने बताया कि घायल वकील को आज भी दिन में कुछ देर के लिए वेंटीलेटर से हटाकर देखा गया था, इस दौरान उनकी तबीयत स्थिर रही। बाद में फिर उन्हें वेंटीलेटर पर कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).