खुशखबर! सोना खरीदने का अच्छा मौका, कीमत में आई बड़ी गिरावट, जानिए ताजा रेट
सोने और चांदी की कीमत में आज मंगलवार को भारी गिरावट आ गई. जानकारी के अनुसार सराफा बाजार में सोने की कीमत में 600 रुपये की गिरावट आयी जिससे इसकी कीमत 34,870 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. वही चांदी में भी आज मंदी देखी गई है. चांदी मेंं आज 48 रुपये की गिरावट देखने को मिली. जिसके बाद इसका भाव घटकर 38,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया.