PNB Scam: मेहुल चोकसी का बयान, कहा- मैं भागा नहीं, इलाज कराने गया हूं
पीएनबी घोटाले (PNB Scam) के आरोपी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) ने मुंबई के एक कोर्ट में एफिडेविट दायर करके कहा है कि मैं देश से भागा नहीं, इलाज कराने गया हूं. चोकसी (Mehul Choksi) ने कहा, "मैं अभी एंटीगुआ में रह रहा हूं और जांच में सहयोग करने को तैयार हूं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई (CBI) एंटीगुआ में उनसे पूछताछ कर सकती है.