Amarnath Yatra: 4 अगस्त तक स्थगित रहेगी बाबा अमरनाथ यात्रा, मौसम विभाग ने जताई भारी बारिश की संभावना
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) ने बुधवार को बताया कि जम्मू कश्मीर में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के अनुमान के कारण अमरनाथ यात्रा चार अगस्त तक निलंबित रहेगी. एसएएसबी के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘खराब मौसम, पत्थरों के गिरने और भूस्खलन के मद्देनजर खासतौर से जम्मू क्षेत्र में यात्रा चार अगस्त 2019 तक निलंबित रहेगी.’’