तेलंगाना: क्लीनिक में काम कर रही थी नर्स, पीछे से पति आया और गला काटकर फरार हो गया
तेलंगाना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, तेलंगाना के महबूबाबाद शहर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को आरोपी पति अपनी पत्नी के क्लीनिक में पहुंचा और उसका गला काट दिया.
तेलंगाना (Telangana) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दरअसल, तेलंगाना के महबूबाबाद (Mahabubabad) शहर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को आरोपी पति अपनी पत्नी के क्लीनिक (Clinic) में पहुंचा और उसका गला काट दिया. पुलिस (Police) ने बताया कि जिस क्लीनिक में यह वारदात हुआ वहां वह महिला नर्स (Nurse) का काम करती थी. पुलिस ने बताया कि पति और पत्नी दो महीने से अगल रह रहे थे.
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने पति पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था. जिसके बाद दोनों अलग रह रहे थे. करीब दो महीने बाद महिला का पति गुस्से में क्लीनिक में पहुंचा और गला काटकर उसकी हत्या कर दी. यह भी पढ़ें- तेलंगाना: व्यक्ति को उसके ससुरालियों ने पीटा, धड़ से अलग किया सिर, कटा सिर लेकर पहुंचे पुलिस स्टेशन
आरोपी पति का नाम बी. सेवालालवेंट बताया जा रहा है. वो क्लीनिक में पहुंचा और पत्नी की हत्या कर भाग गया. पुलिस फिलहाल उसकी तलाश में जुटी है. पुलिस ने महिला के शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

