Monsoon 2019 Forecast: केरल और कर्नाटक में खतरे के निशान से ऊपर बह रही नदियां, दक्षिण भारतीय राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने कर्नाटक, केरल और माहे के अलग-अलग इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने अपने मौसम बुलटिन में तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी व कराईकल के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश का अनुमान जताया है.