नागरिकता संशोधन विधेयक पर बोले बांग्लादेश के विदेश मंत्री, उम्मीद करते हैं भारत कुछ ऐसा नहीं करेगा जिससे रिश्तों में खटास आए
नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 (Citizenship Amendment Bill 2019) राज्यसभा में पारित हो गया. इससे पहले विधेयक लोकसभा में पारित हो चुका है. राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 125 जबकि विपक्ष में 105 वोट पड़े. इस बीच बांग्लादेश (Bangladesh) के विदेशमंत्री एके अब्दुल मोमेन (Dr AK Abdul Momen) का एक बयान सामने आया है, जिसमे उन्होंने कहा कि भारत की कई अंदरूनी समस्या हैं, जिसके साथ भारत जूझ रहा है. ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि भारत कोई भी ऐसा काम नहीं करेगा जिससे हमारे रिश्तों दरार आए. उन्होंने कहा कि बंगलादेश में सौहार्द का वातावरण है, अगर गृहमंत्री अमित शाह बंगलादेश आकर कुछ दिन रुकते हैं तो वो देख सकते हैं कि यहां कितना भाईचारा है.