बॉलीवुड

एक्ट्रेस श्रिया सरन से लंदन एयरपोर्ट पर पुलिस ने की पूछताछ, अभिनेत्री से हुई थी ये बड़ी गलती 

दक्षिण भारत की मशहूर फिल्म एक्ट्रेस श्रिया सरन से लंदन एयरपोर्ट पर पुलिस ने पूछताछ की. श्रिया वहां फिल्म की शूटिंग के लिए गई थी और उस दौरान उनसे एक गलती हो गई जिसके चलते उन्हें पुलिस ने रोका.

एक्ट्रेस श्रिया सरन से लंदन एयरपोर्ट पर पुलिस ने की पूछताछ, अभिनेत्री से हुई थी ये बड़ी गलती 
श्रिया सरन (Photo Credits: Instagram)

एक्ट्रेस श्रिया सरन (Shriya Saran) से लंदन एयरपोर्ट (London Airport) पर पुलिस ने पूछताछ की और साथ ही उनके दस्तावेज की भी जांच की. श्रिया यहां अपनी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आईं थी जब उनसे एक गलती हो गई जिसके कारण पुलिस ने उन्हें रोका. श्रिया अपनी फिल्म 'संदकारी' (Sandakari) की शूटिंग के लिए Vemal के साथ लंदन में थी. इस दौरान वो जाने-अनजाने में एयरपोर्ट के उच्च सुरक्षा वाले सिविलियन एरिया में दाखिल हो गईं.

ऐसे में पुलिस ने उन्हें फौरन रोक लिया और उन्हें घेर कर उनसे सवाल किया. श्रिया से पूछा गया कि बिना सभी दस्तावेज के वो सुरक्षित जोन में कैसे दाखिल हो गईं. इस बात की भनक जैसे ही एक्टर Vemal को लगी वो फौरन उनकी मदद के लिए वहां पहुंचे और पुलिस के सामने आवश्यक डाक्यूमेंट्स पेश किये.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109) on

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने पुलिस को बताया कि वो वहां शूटिंग के लिए आए हैं और गलती से श्रिया उस जोन में चली गईं थी. इसके बाद श्रिया ने भी पुलिस से माफी मांगी. बता दें कि उनकी इस फिल्म में वो सॉफ्टवेयर कंपनी की ओनर का किरदार निभा रही हैं तो वहीं Vemal उनकी कंपनी में इंजिनियर का किरदार निभा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: श्रिया सरन ने पति एंड्रे कोसचीव को लिफ्ट के बाहर किया Kiss, दिवाली पार्टी से हॉट Video हुआ Viral

आपको बता दें कि श्रिया ने कुछ ही दिन पहले अपने बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचीव से शादी कर ली थी. उन्होंने बेहद गुपचुप तरीके से अपने करीबी फैमिली मेंबर्स और कुछ दोस्तों की मौजूद में सात फेरे लिए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).