CAA के खिलाफ नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते चंद्रकुमार ने उठाई आवाज, कहा- मुसलमानों को क्यों नहीं किया शामिल?
इन दिनों नागरिकता संशोधन ( Citizenship Amendment Act) और एनआरसी (NRC) को लेकर पूरे देश में घमासान मचा है. एक तरफ जहां उपद्रवियों ने अलग-अलग राज्यों में शांति भंग कर रखा है. वहीं विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर रूप अख्तियार किए हुए है. वहीं बीजेपी कह रही है कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है. लेकिन अब पार्टी के भीतर से विरोध की आवाज उठने लगी है. CAA पर सवाल करते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के पोते और बीजेपी के नेता चंद्रकुमार बोस ने ट्वीट कर कहा है, ‘अगर CAA एक्ट का किसी धर्म से कोई लेना-देना नहीं है तो फिर हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी और जैन का नाम क्यों लिया जा रहा है. मुस्लिम को भी शामिल क्यों नहीं किया? पारदर्शिता होनी चाहिए. भारत किसी एक धर्म का नहीं है. भारत की तुलना किसी एक देश से नहीं की जानी चाहिए.