दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित इन नेताओं के नाम हैं शामिल
राजधानी में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने स्टार प्रचारकों की एक लिस्ट जारी की है. इस सूची में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया , भगवंत मान, संजय सिंह , पंकज गुप्ता, गोपाल राय, आतिशी मार्लेना, एन डी गुप्ता सहित 39 नेताओं के नामों का समावेश है. स्टार प्रचारकों में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर विशाल डडलानी का नाम भी शामिल है.