CAA Protest: सचिन पायलट बोले-नागरिकता कानून के खिलाफ नाराजगी जाहिर करना सभी का हक, राजस्थान सरकार भी लाएगी सीएए के खिलाफ प्रस्ताव
नागरिकता कानून को लेकर देश के अलग-अलग जगहों से विरोध की खबरें सामने आ रही हैं. दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार ने इसे लागू कर दिया है. गैरबीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से इसे लेकर लगातार बयानबाजी जारी है. इसी बीच राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने नागरिकता कानून को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सचिन पायलट ने कहा कि नागरिकता कानून के खिलाफ नाराजगी जाहिर करना सभी का हक है.
नई दिल्ली. नागरिकता कानून को लेकर देश के अलग-अलग जगहों से विरोध की खबरें सामने आ रही हैं. दूसरी तरफ केंद्र की मोदी सरकार ने इसे लागू कर दिया है. गैर बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों की तरफ से इसे लेकर लगातार बयानबाजी जारी है. इसी बीच राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Rajasthan Deputy Chief Minister Sachin Pilot) ने नागरिकता कानून (Citizenship Amendment Act) को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सचिन पायलट ने कहा कि नागरिकता कानून के खिलाफ नाराजगी जाहिर करना सभी का हक है.
उन्होंने आगे कहा कि नागरिकता कानून के खिलाफ राजस्थान सरकार भी विधानसभा में प्रस्ताव लाएगी। इससे पहले पंजाब की अमरिंदर सरकार और केरल की सरकार सीएए के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव ला चुकी है. यह भी पढ़े-केरल और पंजाब के बाद अब राजस्थान विधानसभा में लाया जाएगा CAA के खिलाफ प्रस्ताव
ANI का ट्वीट-
Deputy Chief Minister of Rajasthan, Sachin Pilot in Jaipur: Everyone has the right to express their dissent. Our government will also bring a resolution against the Citizenship Amendment Act in the State Assembly. pic.twitter.com/RfbG6x5H2g
— ANI (@ANI) January 23, 2020
ज्ञात हो कि राजस्थान के अलावा सीएए के खिलाफ महाराष्ट्र की उद्धव सरकार, पश्चिम बंगाल की ममता सरकार भी इसके खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में है. हालांकि इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है.
गौरतलब है कि नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर हमलावर है. गैर बीजेपी शासित राज्य सीएए को लागू करने से इनकार कर रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

