कंगना रनौत ने वकील इंदिरा जयसिंह पर साधा निशाना तो निर्भया की मां आशा देवी ने कह दी ये बात
निर्भया केस में दोषियों को हुई फांसी पर जब वकील इंदिरा जयसिंह ने आशा देवी से माफी की अपील की तो कंगना रनौत बुरी तरह नाराज हो गई.
बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपनी हर बात बिंदास तरीके से कहना पसंद करती हैं. हालांकि उनकी इस आदत के चलते कई बार वो लोगों के निशाने पर भी आ जाती है लेकिन इन बातों का कंगना पर शायद कोई फर्क नहीं पड़ता और वो अपने दो टूक बोल पर ही विश्वास करना पसंद करती हैं. कंगना रनौत का यही बेबाक अंदाज अब निर्भया की मां आशा देवी को (Nirbhaya's mother Asha Devi) पसंद आया है. क्योंकि कंगना के कारण उन्हें हिम्मत मिली हैं. दरअसल निर्भया केस में दोषियों को हुई फांसी पर जब वकील इंदिरा जयसिंह ने आशा देवी से माफी की अपील की तो कंगना रनौत बुरी तरह नाराज हो गई.
कंगना ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के बयान पर हमला बोलते हुए कहा कि उस औरत को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए. ऐसी औरते कैसे हो सकती है जिन्हें ऐसे लोगों पर दया आ सकती है. ऐसी औरतों की कोख से ही ऐसे दरिंद्रे निकलते हैं.
जिसके बाद अब आशा देवी का जवाब भी सामने आया है. जिसमें आशा देवी ने कहा कि मैं कंगना रनौत से पूरी तरह से सहमत हूं. वो बिलकुल सही हैं. मुझे खुशी है कि किसी ने इंदिरा जयसिंग के खिलाफ कुछ कहा और मेरे साथ खड़ी हुई.
#JustIn - I fully agree with Kangana, she is right. I am glad that someone has spoken against Indira Jaising and has stood with me : Nirbhaya's Mother Asha Devi on Kangana's statement. pic.twitter.com/hjRbuvhxwf
— News18 (@CNNnews18) January 23, 2020
आपको बता दे कि कंगना रनौत की फिल्म की पंगा इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं. जिसके प्रमोशन में कंगना रनौत, ऋचा चड्ढा और फिल्म की डायरेक्टर अश्विनी अय्यर जुटी पड़ी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2020 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

