दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: पीएम मोदी ने केजरीवाल पर कसा तंज, कहा- आज भी जनता को है लोकपाल का इंतजार, शाहीन बाग पर कही ये बात
बीजेपी ने इस बार के चुनाव में जीत के लिए एड़ी चोटी का बल लगा दिया है. बीजेपी की कमान इस बार चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह के हांथो में है. जीत के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं. इसी बीच पीएम मोदी ने दिल्ली के कड़कड़डूमा में संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला किया. पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत, नफ़रत की राजनीति से नहीं, विकास की राष्ट्रनीति से चलेगा. विकास की यही राष्ट्रनीति देश को गति भी देती और देश को नई उंचाई पर भी ले जाती है. पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि 20 साल बहुत कुछ आपने देख लिया है, बहुत बर्बादी आप देख चुके हैं, अब एक ही रास्ता बचा है. अब दिल्ली में बीजेपी का आना बहुत जरूरी है.