मध्यप्रदेश सियासी संकट: कमलनाथ सरकार ने मांगा समय तो SC ने कहा-हम चाहते हैं फ्लोर टेस्ट हो जल्द, जोड़तोड़ को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए
मध्यप्रदेश में सियासी दंगल अभी थमा नहीं है. मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चूका है. जहां इसकी सुनवाई भी की जा रही है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी (Abhishek Manu Singhvi) जो मध्य प्रदेश स्पीकर का पक्ष कोर्ट के सामने रख रहे हैं. उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से दो सप्ताह का समय मांगाते हुए कहा कि बागी विधायकों को मध्य प्रदेश, उनके घरों में वापस आ जाएं. सुनवाई के दौरान जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा है कि जल्द फ्लोर टेस्ट हो. जोड़तोड़ को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए. जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि अगर विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विधायक बात करेंगे तो क्या स्पीकर इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे? जिसपर सिंघवी ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है. सिंघवी ने कहा कि कोर्ट स्पीकर के अधिकार क्षेत्र में दखल नही दे सकता. सुप्रीम कोर्ट ने प्रस्ताव देते हुए कहा कि बागी विधायक तटस्थ स्थान पर विधानसभा अध्यक्ष के सामने खुद को पेश कर सकते हैं.