बॉलीवुड

क्या सच में टूट गया है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच का रिश्ता? अब ये जानकारी आई सामने

फिल्म ब्रहाम्स्त्र से ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच रोमांस शुरू हुआ है. लेकिन 2 साल बाद इनके बीच ब्रेकअप अफवाह ने फैन्स को हिला कर रख दिया था.

क्या सच में टूट गया है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच का रिश्ता? अब ये जानकारी आई सामने
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के लवबर्ड माने जाने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को लेकर कुछ दिनों से खबर सामने आ रही है कि दोनों के बीच ब्रेकअप हो चुका है. दरअसल पिछले 2 साल एक दूसरे को डेट कर रहे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आज बॉलीवुड (Bollywood) की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है. दोनों की शादी की चर्चा भी काफी समय से चल रही है.लेकिन इसी बीच दोनों के ब्रेकअप की खबर से इनके फैन्स के बीच मायूसी की लहर छाई हुई है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि आलिया को लेकर रणबीर का व्यवहार काफी रुखा है. जिसके चलते अब दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं. जिसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया है.

लेकिन अब ETimes ने दावा किया है कि ये सारी खबरें महज अफवाह है और दोनों का रिश्ता पहले जैसे ही मजबूत बना हुआ है. पोर्टल ने इस कपल के करीबीयों से बात की. जहां उन्होंने इस खबर को झूठा करार दिया है. ऐसे में ये जानकारी बेशक इस कपल के फैन्स के लिए किसी गुड न्यूज़ से कम नहीं है.

दरअसल आलिया और रणबीर के बीच  ब्रेकअप की खबर तब चर्चा में आई जब आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन से रणबीर कपूर नदारद रहे थे. इसके बाद ही कयास लगाए जाने लगे की इस जोड़े के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा हैं. वैसे आलिया के जन्मदिन पर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा ने जरूर अलिया को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2020 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).