अक्षय कुमार की फिल्म बेल बॉटम में हो गई है वाणी कपूर की एंट्री? इस अहम रोल में आ सकती हैं नजर
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में वाणी अक्षय की पत्नी के रोल में नजर आएंगी. जिसके लिए उन्होंने लुक टेस्ट दिया है.
हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी नई फिल्म बेल बॉटम (Bell Bottom) का ऐलान किया था. बताया गया कि ये फिल्म एक स्पाई थ्रिलर फिल्म है. जिसकी कहानी 80 के दशक पर आधारित होगी. फिल्म में जो अक्षय का पोस्टर सामने आया था उसमें अक्की का लुक देखते ही बन रहा था. अक्षय का ये अंदाज सभी को पसंद आया. तो वहीं खबर थी कि फिल्म में अक्षय के अपोसिट कीर्ति सेनन की बहन नूपुर सेनन नजर आने जा रही है. लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसकी माने तो फिल्म में अक्षय के अपोसिट नूपुर नहीं बल्कि वाणी कपूर नजर आयेंगी. मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक वाणी को बेल बॉटम के लिए फाइनल कर लिया गया है.
आपको बता दे कि पिछले फिल्म वॉर में वाणी का जलवा ऋतिक रोशन के साथ देखने को मिला था. फिल्म में उनका छोटा सा किरदार था लेकिन अपनी अपीरियंस से उन्होंने सभी को खूब इम्प्रेस किया था. ऐसे में अब अक्षय के अपोसिट वाणी को मिला ये मौका काफी शानदार है. जो उनके करियर में बड़ा बदलाव ला सकता है. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में वाणी अक्षय की पत्नी के रोल में नजर आएंगी. जिसके लिए उन्होंने लुक टेस्ट दिया है.
फिल्म बेल बॉटम को रंजीत तिवारी डायरेक्ट करने जा रहे हैं. जिसकी कहानी देश के उन हीरोज के बारे में होगी जिसे भुला दिया गया है. फिलहाल कोरोना वायरस के चलते शूटिंग के सारे काम रोक दिए गए है. ऐसे में वाणी के लुक के लिए अभी और इंतजार करना पड़ा सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2020 09:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

