टीवी

मुझसे शादी करोगे: जसलीन मथारू के पिता को आया एक्सटॉर्शन कॉल, परिवार को जान से मारने की दी धमकी

इस धमकी के बाद केसर मथारू ने ओसिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मुझसे शादी करोगे: जसलीन मथारू के पिता को आया एक्सटॉर्शन कॉल, परिवार को जान से मारने की दी धमकी
केसर मथारू बेटी जसलीन के साथ (Image Credit: Instagram)

टीवी शो मुझसे शादी करोगे (Mujhse Shaadi Karoge) की कंटेस्टेंट रही जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) के परिवार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं. दरअसल जसलीन मथारू के पिता केसर मथारू (Kesar Matharu) को पैसों के लिए धमकी भरा फोन आया है. जिसमें उन्हें धमकी देते हुए कहा गया कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो उनके पूरे को जान से मार दिया जाएगा. स्पॉटबॉय से ख़ास बात करते केसर मथारू ने इस बात की पुष्टि की है. केसर ने बताया कि उन्हें एक धमकी भरा फोन आया है जिसमें उनसे पैसों की मांग की गई है. इसके साथ ही कॉलर ने कहा कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं कि तो उनके साथ उनके परिवार को मार डालेगा. इसके साथ ही केसर ने साफ किया कि फोन उन्हें आया था ना कि जसलीन को.

इस धमकी के बाद केसर मथारू ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने केसर मथारू के बिल्डिंग में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया है. केसर के मुताबिक उन्हें पैसे उगाही के लिए एक से ज्यादा बार आया था. तो वहीं पुलिस ने भी पोर्टल से खबर को कन्फर्म किया है. ओशिवारा पुलिस स्टेशन के सीनियर पीआई ने दयानंद बांगर ने बताया कि 'हां मथारू ने शिकायत दर्ज कराई है. हमने पड़ताल शुरू कर दी है. हालांकि इससे ज्यादा इससे ज्यादा नहीं बता सकते.'

इसके साथ हो पोर्टल ने बताया कि जसलीन जब से शो मुझसे शादी करोगे से बाहर हुई हैं. तभी से उन्होंने घर से बाहर कदम नहीं रखा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2020 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).