दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पास नहीं रखा एक भी विभाग, सब पर रखेंगे नजर
आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने दिल्ली में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता कब्जा जमा लिया. अब इस जीत के बाद सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभाला लिया है. वहीं दिल्ली सचिवालय में उनके मंत्रिमंडल के सदस्य मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन, राजेन्द्र पाल गौतम और इमरान हुसैन ने भी अपनी जिम्मेदारी उठा लिया है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पास कोई विभाग नहीं रखा है. माना जा रहा है इस फैसले के पीछे का कारण यह है कि वे सभी विभागों में हो रहे काम पर पूरी नजर रखना है. रामलीला मैदान में एक भव्य कार्यक्रम में सीएम केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, गोपाल राय, सत्येंद्र जैन, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत ने पद और गोपनीयता की शपथ लिया था.