RSS चीफ मोहन भागवत बोले- शिक्षित और संपन्न परिवारों में तलाक के मामले अधिक
मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि इन दिनों शिक्षित और संपन्न परिवारों में तलाक के मामले ज्यादा हो रहे हैं. उन्होंने कहा क्योंकि शिक्षा और संपन्नता से अंहकार पैदा होता है, जिसका नतीजा परिवार का टूटना है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने रविवार को कहा कि इन दिनों शिक्षित और संपन्न परिवारों में तलाक के मामले ज्यादा हो रहे हैं. उन्होंने कहा क्योंकि शिक्षा और संपन्नता से अंहकार पैदा होता है, जिसका नतीजा परिवार का टूटना है. ऐसा घमंड के कारण हो रहा है. उन्होंने कहा कि भारत के पास हिंदू समाज के अलावा कोई विकल्प नहीं है. आरएसएस प्रमुख ने कहा मौजूदा समय में तलाक के मामले बहुत बढ़ गए हैं. लोग निरर्थक मुद्दों पर लड़ रहे हैं. इससे समाज भी खंडित होता है क्योंकि समाज भी एक परिवार है.
आरएसएस चीफ भागवत ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि स्वयंसेवक अपने परिवार के सदस्यों को संघ की गतिविधि के बारे में बताएंगे क्योंकि कई बार परिवार की महिला सदस्य को हमसे अधिक कठिन कार्य करना पड़ता है.' उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर तक ही सीमित करने का नतीजा मौजूदा समाज है जो हम देख रहे हैं. भागवत ने कहा कि समाज की ऐसी स्थिति इसलिए है कि हम पिछले 2000 साल से परंपराओं का अनुपालन कर रहे हैं. हमने महिलाओं को घर तक सीमित कर दिया. उन्होंने कहा. 2,000 वर्षों से पहले ऐसा नहीं था.
यह भी पढ़ें- संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- कोई खुश नहीं, हर कोई कर रहा है आंदोलन.
मोहन भागवत ने कहा, 'घर और गृहणी के बिना समाज नहीं हो सकता. महिलाएं खुद आधा समाज हैं. उन्होंने कहा, महिलाओं को और शिक्षित किए जाने की जरूरत है, लेकिन हम इसकी चिंता नहीं करते. ऐसा ही रहा तो एक दिन न हम बचेंगे न ही हमारा परिवार.' उन्होंने कहा, 'हिंदू समाज को धार्मिक और संगठित होना चाहिए. जब हम समाज की बात करते हैं तो वह लोगों का समूह नहीं होता.'
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

