वायरल

अवैध संबंधो का था शक, पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्टी को ग्लू से चिपकाया

एक शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबध को लेकर शक था. इस शक में पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गोंद से चिपका दिया.

अवैध संबंधो का था शक, पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्टी को ग्लू से चिपकाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pexels)

मौजूदा समय में अपराध के ऐसे कई मामले सामने आते हैं जो बेहद विचित्र तरह के होते हैं. ऐसे के ही एक मामले में एक पति ने अपनी पत्नी के साथ ऐसा कुछ किया जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है. दरअसल, एक शख्स को अपनी पत्नी पर अवैध संबध को लेकर शक था. इस शक में पति ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गोंद से चिपका दिया. अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गोंद से चिपकाने के बाद शख्स ने इसे स्वीकार किया. शख्स को पता चला कि उसकी पत्नी अन्य पुरुषों के साथ कथित तौर पर उसे धोखा दे रही थी. उन्होंने अपने पत्नी के प्राइवेट पार्ट को चिपकाने के लिए सुपरग्लू का इस्तेमाल किया था. शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी के चार पुरुषों के साथ कथित तौर पर "अवैध संबंध" थे.

यह मामला केन्या से सामने आया है. यहां एक सनकी पति ने शक के चलते अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को गोंद से चिपका दिया. आरोपी के अनुसार, उसकी पत्नी का चार अन्य लोगों से संबंध था जिसके बाद उसने इस हरकत को अंजाम दिया. आरोपी की पहचान 36 वर्ष के डेनिस मुमो के रूप में हुई है. डेनिस मुमो ने दावा किया कि उसे सोशल मीडिया संदेशों के माध्यम से अपनी पत्नी के मामलों के बारे में पता चला.

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर वायरल हुए वैलेंटाइन डे के मजेदार मीम्स और जोक्स, जिन्हें देख आप रोक नहीं पाएंगे अपनी हंसी.

उसका अनुमान था कि जैसे ही वह बिजनेस यात्रा पर जाने के लिए शहर छोड़ता है उसकी पत्नी उसे धोखा देती है. इसलिए रवांडा की अपनी अंतिम बिजनेस यात्रा से ठीक पहले मुमो ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट को सुपरग्लू से सील कर दिया. रिपोर्ट के अनुसार आरोपी को घरेलू हिंसा, हमला और प्राइवेट पार्टस को नुकसान पहुंचाने की धाराओं की तहत अरेस्ट किया गया है.

मुमो ने पुलिस को बताया कि उसने वही किया जो उसे सही लगा. उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे लगा कि इससे उसकी शादी बच जाएगी. उसके इस काम से महिला को दर्द हुआ और उन्हें तत्काल और तत्काल चिकित्सा की आवश्यकता थी. जबकि इन सब से उनके पड़ोसी बुरी तरह से डरे हुए थे.

अपना अपराध कबूल करने के बाद, आरोपी ने अधिकारियों से कहा कि उसके पास सबूत है कि उसकी पत्नी का चार आदमियों के साथ संबंध है. उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में गैर मर्दों के कई संदेश और उसकी नग्न तस्वीर देखी थी, जो उसकी पत्नी ने दूसरे पुरुषों को भेजी थीं. यह मामला अभी अदालत में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2020 11:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).