अनन्या पांडे ने जीता फिल्मफेयर का खिताब तो रो पड़े पिता चंकी पांडे, बेटी की जीत पर कही ये बड़ी बात
वर्कफ्रंट की बात करे तो अनन्या पांडे इन दिनों खाली पीली की शूटिंग में व्यस्त है. जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं.
65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड (65th Filmfare Awards 2020) में इस बार जहां गली बॉय की धूम रही वहीं अनन्या पांडे को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का खिताब मिला. अनन्या को फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए इंडस्ट्री का ये नामी अवॉर्ड मिला. अनन्या को मिले अवॉर्ड के बाद उनके पिता चंकी पांडे की भी खुशी का ठिकाना नहीं है. स्पॉटबॉय से खास बात करते हुए चंकी पांडे ने कहा कि जो सम्मान उन्हें 34 साल में नहीं मिला वो उनकी बेटी ने कमा लिया है. एक पिता उन्हें के नाते उन्हें अपनी बेटी पर आज बेहद गर्व हो रहा है. चंकी ने बताया कि अपने लंबे करियर में उन्हें 4 बार फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेशन मिला लेकिन वो कभी नहीं जीत सके.
चंकी ने आगे बताया कि ऐसे में जब अनन्या को नॉमिनेशन मिला तो मैं काफी उत्साहित हो गया. लेकिन जैसे ही अनन्या ने ट्रॉफी जीती मैं इमोशनल हो गया और रोने लगा. मुझे भरोसा नहीं हो रहा था. जाहिर है वो इसकी हक़दार थी. मैं इसका नहीं बन पाया अपने पुराने कमिटमेंट के चलते. लेकिन मेरी पत्नी उसके साथ थी. अनन्या बचपन से ही मिरर के सामने फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने की एक्टिंग करती थी. लेकिन अब वो सही में इस सम्मान की हासिल कर चुकी है.
वर्कफ्रंट की बात करे तो अनन्या पांडे इन दिनों खाली पीली की शूटिंग में व्यस्त है. जिसमें उनके साथ ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं. इसके अलावा दीपिका पादुकोण और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ भी वो एक फिल्म कर रही हैं
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2020 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

