बॉलीवुड

Love Aaj Kal Box Office Collection: दूसरे दिन धीमी हुई लव आज कल की रफ्तार, कमाए सिर्फ इतने करोड़

फिल्म ने शुक्रवार को 12.40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने 8 करोड़ की कमाई की. दो दिन के बाद फिल्म 20.41 करोड़ की कुल कमाई कर ली है.

Love Aaj Kal Box Office Collection: दूसरे दिन धीमी हुई लव आज कल की रफ्तार, कमाए सिर्फ इतने करोड़
लव आज कल (Image Credit: Instagram)

बीते शुक्रवार कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म लव आज कल (Love Aaj Kal) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखा गया था. जिसके चलते फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. लेकिन दूसरे दिन फिल्म का बिजनेस उपर जाने की बजाए नीचे गिर गया. दरअसल फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स ने एक एवरेज फिल्म बताया है. तो वहीं पहले दिन के बाद आए दर्शकों के मिक्स रिएक्शन ने भी इसके कलेक्शन पर असर डाला है.

ट्रेड पंडित तरण आदर्श ने बताया कि पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म का बिजनेस गिरा है. फिल्म ने शुक्रवार को 12.40 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने 8 करोड़ की कमाई की. दो दिन के बाद फिल्म 20.41 करोड़ की कुल कमाई कर ली है. इसके पीछे की वजह मेट्रो सिटी में भी फिल्म का अच्छा कारोबार ना होना है. ऐसे में अब सभी की निगाहें फिल्म के तीसरे दिन के कारोबार पर रहेगी.

वैसे लव आज कल की कमाई में आई इस गिरावट का फायदा फिल्म मलंग को मिलता दिखाई दे रहा है. इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में अपनी कमाई को एवरेज को बनाए रखा है. शनिवार को फिल्म ने ढाई करोड़ की कमाई की. जिसके बाद अब फिल्म मलंग का कुल बिजनेस 45 करोड़ के पार जा चुका है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2020 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).