पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने राज्यसभा सांसद की शपथ ली, विपक्ष के हंगामे पर बोले- वे जल्द करेंगे स्वागत
देश के पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई ने आज राज्यसभा के सांसद की शपथ ली. गोगोई जब शपथ ले रहे थे तब कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने सदन में जमकर हंगामा किया. कांग्रेस, वाम आदि सदस्यों ने विरोध जताते हुए सदन से वॉकआउट भी कर लिया।सदन की कार्यवाही शुरू होने पर गोगोई जैसे ही शपथ लेने निर्धारित स्थान पर पहुंचे, वैसे ही विपक्षी सदस्यों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया.