कोरोना संकट के बीच गृह मंत्रालय का बयान-अहमदाबाद, सूरत, ठाणे, हैदराबाद और चेन्नई में कोविड-19 की स्थिति गंभीर
कोरोना वायरस महामारी का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या में हो रहे रोजाना इजाफे से यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वायरस के कहर से जल्द देश में निजात मिलने वाली है. कोरोना के हालात को देखते हुए पहले ही पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को बढाकर 3 मई तक किया है. इसी बीच गृह मंत्रालय की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया है कि अहमदाबाद, सूरत, ठाणे, हैदराबाद और चेन्नई में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति गंभीर है.