बॉलीवुड

अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, फिल्म कूली और गुलाबो सिताबो के पोस्टर को किया शेयर

इस साल अमिताभ बच्चन की कई फ़िल्में गुलाबो सिताबो, झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र रिलीज होनी थी. लेकिन लॉकडाउन के चलते बाद हुए सिनेमाघरों के चलते फिल्मों की रिलीज पर सस्पेंस खड़ा हो गया.

अमिताभ बच्चन ने फैंस को दी ईद की मुबारकबाद, फिल्म कूली और गुलाबो सिताबो के पोस्टर को किया शेयर
अमिताभ बच्चन ईद विश (Image Credit: Twitter)

रविवार के दिन केरल (Kerala) और जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में ईद (Eid) का त्योहार मनाया जा रहा है. जबकि देश के बाकी हिस्सों में शनिवार को चांद ना दिखने के बाद सोमवार को ईद मनाने का ऐलान किया गया है. ऐसे में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिये अपने सभी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है. अमिताभ बच्चन ने अपनी दो फिल्मों के किरदारों की फोटो को शेयर करने के साथ ही उस पर ईद मुबारक का मैसेज लिखा है.

अमिताभ बच्चन की एक फोटो उनकी फिल्म कुली से है जिसमें महानायक ने इकबाल का किरदार निभाया था. जबकि उनकी दूसरी फोटो उनकी रिलीज को तैयार फिल्म गुलाबो सिताबो से है. इस फिल्म में अमिताभ मिर्जा शेख के रोल में नजर आने जा रहे हैं. आप भी देखिए बिग बी की ये ख़ास बधाई.

दरअसल कोरोना वायरस के चलते इस बार ईद की चमक काफी फीकी पड़ गई है. लोगों को ना तो खरीदारी करने का मौका मिला है और ना ही घरों से बाहर निकलने का. इन सबके बीच भी ईद के जश्न को हर कोई बेहद शांतिपूर्वक तरीके से मनाने जा रहा है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल अमिताभ बच्चन की कई फ़िल्में रिलीज होनी थी. गुलाबो सिताबो, झुंड, चेहरे और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आने के लिए तैयार थी. लेकिन लॉकडाउन के चलते बंद हुए सिनेमाघरों ने फिल्मों की रिलीज पर सस्पेंस खड़ा कर दिया है. जिसके बाद उनकी फिल्म गुलाबो सिताबो के मेकर्स ने इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज करने का फैसला किया.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 11:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).