प्रियंका चोपड़ा ने दो अलग-अलग फोटो शेयर कर Expectation Vs Reality का पढ़ाया पाठ, फनी ट्वीट जीत लेगा दिल
प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर अपनी दो फोटो शेयर की हैं. पहली फोटो में प्रियंका अपने खूबसूरत और स्टाइलिस्ट अंदाज में दिखाई दे रही हैं. जबकि दूसरी फोटो बेहद ही फनी है.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते पूरी दुनिया पर बड़ा संकट आया हुआ है. हर कोई इस वायरस से जल्द से जल्द निजात चाहता है. लेकिन मामले है कि बढ़ते ही जा रहे हैं. इस खतरनाक संक्रमण के चलते लोगों की लाइफ स्टाइल पूरी तरह से बदल चुकी है. फिर चाहे आम आदमी हो या फ़िल्मी स्टार हर किसी के जीने का अंदाज पूरी तरह से बदल गया है. लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर हैं और बेहद ही जरूरी काम के लिए बाहर निकल रहे हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज का ही एक फनी मीम बनाकर शेयर किया हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर अपनी दो फोटो शेयर की हैं. पहली फोटो में प्रियंका अपने खूबसूरत और स्टाइलिस्ट अंदाज में दिखाई दे रही हैं. जहां वो मोनोकिनी में सनबाथ को एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं. प्रियंका ने अपनी इस फोटो Expectation का टैग दिया है. जबकि दूसरी फोटो में प्रियंका धूप में लेटी हुई और लेकिन यहां उन्होंने कपड़े से अपना चेहरा छिपा रखा है. इस फोटो को प्रियंका ने Reality का टैग दिया है.
Expectation vs. Reality pic.twitter.com/REJReSXwJL
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 23, 2020
जाहिर है कोरोना वायरस के चलते लोगों की सारी प्लानिंग धरी की धरी रह गई है. सारे वेकेशन प्लान कैंसल हो चुके हैं. क्योंकि इस दौर में खुद को बचाए रखने सबसे अहम टास्क है.
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आने वाले समय राजकुमार राव के साथ द वाईट टाइगर फिल्म में नजर आयेंगी ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2020 09:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

